भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर। कला केंद्र में गुरुवार को परिधि सृजन मेला 2025 के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उज्ज्वल घोष ने की, संचालन उदय ने किया। उन्होंने बताया कि मेला पिछले तीन दशकों से पूर्वी बिहार की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। यह मंच वरिष्ठ और नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देता है। बैठक में डॉ. रूचि श्री, ललन, सार्थक भरत, अर्जुन शर्मा, सुनील कुमार रंग, विजय कुमार साह, नीना एस प्रसाद, कृषिक गुप्ता, जय कुमार, सत्यम कुमार, मृदुला सिंह, सुभाष देव, कुमारी श्वेता समेत कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.