भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कला केंद्र में पीस सेंटर परिधि द्वारा शनिवार को सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन राहुल ने किया। उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ज्योतिबा फुले की प्रेरणा से पढ़ाई कर देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनीं और 1848 में पहला बालिका विद्यालय खोला गया। मौके पर मनोहर शर्मा, उज्ज्वल कुमार घोष, मिंटू कलाकार, संतोष कुमार, मो इम्तियाज हक, मृदुला सिंह, अनंत कुमार सिंह, सौरभ पासवान, गोपाल यादव, मिथिलेश आनंद, सुनीता देवी, कृषिका गुप्ता, तमन्ना राठौर, अभिजीत, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...