दरभंगा, जनवरी 4 -- दरभंगा। शहर के तारामंडल सभागार में कला संस्कृति मंच की ओर से शरद महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभागार तालियों से गूंज उठा। सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। इससे नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजक मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.