आजमगढ़, दिसम्बर 26 -- बूढ़नपुर। क्षेत्र के क्रिसेंट सिटी स्कूल बड़ागांव परिसर में कला, और विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा छह से 12वीं तक के बच्चों ने विभिन्न तरह के मॉडल प्रस्तुत किए। पर्यावरण बचाओ, जंगल बचाओ, वन्यजीव संरक्षण, प्रदूषण मिटाओ, पानी बचाओ, स्मार्ट सिटी, सोलर सिस्टम, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, कंडक्टर आफ इलेक्ट्रिसिटी, हाउस वाटर आदि प्रमुख प्रदर्शनी रही। इसके बच्चों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। प्रबंधक डॉक्टर मनीष त्रिपाठी ने कहा कि इससे छात्रों में आविष्कार के लिए प्रेरणा उत्पन्न होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम संत रंजन, डॉ.रजनी त्रिपाठी, धमेंद्र निषाद, प्रधान प्रमोद यादव उर्फ मुन्ना, रविकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.