प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। ईसीसी के विमेन सेल की ओर से आयोजित द्वि-दिवसीय कला एवं संगीत श्रृंखला का समापन शुक्रवार को हुआ। दूसरे दिन गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. एएस मोजेज सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। विजेताओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कविता, वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान, गायन और नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन ने छात्राओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रतिभा को नई पहचान दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...