चक्रधरपुर, अक्टूबर 10 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय की नृत्य दल शिवानी बानरा, दीया महतो, सुजाता गोप एवं रश्मिता कच्छप ने जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव समूह समकालीन नृत्य अंतर्गत लोकनृत्य/ आदिवासी नृत्य श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। यह नृत्य मंडली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। ज्ञात हो कि राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025-26 का आयोजन जेसीईआरटी रातू रांची में आयोजित किया गया था। इसमें झारखंड के 17 जिलों के विभिन्न विद्यालयों के 17 चयनित नृत्य दलों ने भाग लिया। इसमें मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय की नृत्य मंडली ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं लौटने पर विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.