रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की ओर से जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन शनिवार को सीएम बालिका विद्यालय, बरियातू में किया गया। इसमें प्रखंडों से सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कला उत्सव में गायन, नृत्य, वादन, समूह वाद्यवृंद तथा दृश्य कला में प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। सभी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 5 अक्तूबर को जेसीईआरटी, रातू में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कला उत्सव में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर डीईओ विनय कुमार और एडीपीओ पंकज कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। ये रहे विजेता साक्षी प्रिया दुबे (एकल गायन), राजवर्धन, काव्यनाथ शाहदेव, हरवीराज सिंह, अर्चिता हाजरा (समूह गायन), शौर्य कुमार (व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.