बिहारशरीफ, सितम्बर 10 -- केन्द्रीय विद्यालय में एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन फोटो : राजगीर स्कूल-पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र। राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व का शुभारंभ किया गया। एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखायी। खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा, उपायुक्त अनुराग भटनागर, सहायक आयुक्त पूर्णेंदु मंडल, आयुध निर्माणी के महाप्रबंधक विजय कुमार सिंह, जेएनवी के प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ला व बिहारशरीफ डीएवी के प्राचार्य मनोज कुमार दुबे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कुलपति ने कहा कि मनुष्य का संपूर्ण विकास केवल किताबी ज्ञान से ...