कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में सोमवार को पहले मैच में कलावती सुपर किंग्स ने कानपुर ब्लैक पैंथर्स को 24 रन से मात दी। दूसरे मैच में पटेल प्रापर्टीज ने जेहरा फिजियो इलेवन को 10 विकेट से हराया। अपोलो क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले मैच में कलावती सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन बनाए। टीम से सौरभ सिंह ने 54 रन, मनीष अग्निहोत्री ने 15 रन बनाए तो गेंदबाजी में देऋषि बाजपेई ने तीन, शिबू खान व वैभव चौहान ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में कानपुर ब्लैक पैंथर्स की पूरी टीम 17.5 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। टीम से देऋषि ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सौरभ पाठक ने चार, मनीष अग्निहोत्री ने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच सौरभ पाठक को चुना गया। दूसरे मैच में जेहरा फिजियो इलेवन की पूरी टीम 8.4 ओवर मे...