लातेहार, दिसम्बर 18 -- लातेहार प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित कलावती न्यूरोथैरेपी वेलनेस सेंटर में बुधवार को नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी जवाहर प्रसाद अग्रवाल ने महान स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारी स्व. लाला लाजपत राय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। नि:शुल्क जांच शिविर में कुल 18 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के उपरांत मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्या के अनुसार आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। न्यूरोथैरेपिस्ट डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि न्यूरोथैरेपी पद्धति के माध्यम से बिना दवा के विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं में राहत संभव है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरू...