पलामू, मार्च 9 -- हैदरनगर। राष्ट्रीय जनता दल ने सांगठनिक चुनाव कराने को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो. कलामुद्दीन खान को झारखंड का सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे के निर्देशानुसार कलामुद्दीन को दायित्व सौंपा गया है। साथ ही प्रदेश में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक बुलाकर सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगे की रणनीति भी तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.