लखनऊ, फरवरी 20 -- मराठी समाज उप्र. की ओर से कैसरबाग के भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सभागार जय शिवाजी के जयघोष से गूंजता रहा। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव सिंह, विशिष्ठ अतिथि डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एमके ठक्कर रहे। मुख्य वक्ता महाराष्ट्र के डॉ. संदीप महिंद गुरुजी रहे। न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने कहा कि शिवाजी महाराज एक बड़ा नाम और युगपुरुष है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने संयोजक व मराठी समाज उप्र. अध्यक्ष उमेश पाटील और टीम को बधाई दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने कहा कि छत्रपति शिवाज...