शाहजहांपुर, मार्च 14 -- कलान, संवाददाता। कलान में हाई-वे पर भयंकर जाम लग गया।जाम में वाहन रेंगते नजर आ रहे थे।वहीं रोजाना रहने वाली पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही थी। गुरुवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे 43 पर दोपहर में जाम लग गया।जाम इस कदर लगा कि साइकिल सवार तक नहीं निकल पा रहे थे।पैदल राहगीर भी जाम में फंसे नजर आ रहे थे। स्टेट हाईवे पर हर रोज वाहनों का लंबा जाम लगना आत बात हो गई। है।ई-रिक्शा चालकों ने जाम में इजाफा कर दिया है।वहीं हाई-वे की पटरी पर फल आदि के ठेले लगे रहते हैं।जाम लगने का सबसे बड़ा कारण है कि ई- रिक्शा व डग्गामार वाहन बताए जा रहे है। एक घंटे तक जाम लगा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.