सुल्तानपुर, अक्टूबर 10 -- सुलतानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के कलान गांव में श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा संचालित कई संस्थाओं के साथ ला संस्थान के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया। ला संस्थान के भूमि पूजन उत्तरप्रदेश के उपलोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह के हाथों किया गया। जिसमें संस्थान के अनेक कर्मचारी ने भाग लिया। संस्थान में क्षेत्र के आए हुए लोगो को एवं उपस्थित छात्र ,छात्राओं को विश्वनाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने संबोधित किया। इनके साथ-साथ उप लोकायुक्त दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए लॉ कॉलेज के खुल जाने से क्षेत्र के अपने गांव के नजदीक कानून की पढ़ाई करने में आसानी होगी। स्कूल के बन जाने से क्षेत्र के गरीब और किसान के बच्चे गांव के नजदीक कानून की पढ़ाई करके देश को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे।

हिंदी हिन...