शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- कलान (शाहजहांपुर)। परौर थाना क्षेत्र के गांव कौमी में सोमवार सुबह करीब 7 बजे हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से गांव में मातम छा गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी सीमा (पत्नी गुड्डू) सुबह अपने घर की छत पर बने शौचालय में गई थीं। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजन जब छत पर पहुंचे तो सीमा वहां अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। परिजनों का कहना है कि छत के बेहद पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.