शाहजहांपुर, दिसम्बर 22 -- कलान इलाके में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है।परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।सैदापुर गांव निवासी सदावती पत्नी केंद्रपाल ने शनिवार दोपहर में कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गई।परिजन खेतों पर काम करने गए थे।बताया जा रहा है कि सदावती का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।जिससे आहत होकर जान दे दी है।सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए।मृतका के चार बच्चे है, दो बेटा दो बेटी।प्रभारी इंचार्ज यशपाल सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा है।अभी तक तहरीर नहीं आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...