शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- कलान, संवाददाता। परौर क्षेत्र के ग्योड़ी निवासी गिरीश पाल के घर में गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से घर में पड़ी चार झोपड़ी राख हो गईं। हादसे में एक भैंस, दो पड़रा, एक गाय गंभीर झुलस गई। गिरीश पाल ने बताया कि परिवार खेत पर गेहूं काट रहा था। शाम करीब चार बजे अचानक झोपड़ी से लपटें निकलते देखीं। जब तक कुछ समझ पाते तब तक चार झोपड़ी राख हो गईं, जिसमे घर में खड़ी साइकिल, चार चारपाई व तीन कुंटल अनाज, कपड़ा सहित गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। वहीं आगजनी घटना से चार मवेशी झुलस गए। मवेशियों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा ग्रामीणों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रोजगार सेवक प्रमोद कुमार ने अपने जनरेटर से समरसेबल चलाकर ग्रामीणों की मदद से आग पर पानी फेंका, तब आग काबू हुई। ग्राम प्रधान क...