शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- शाहजहांपुर। कलान में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रात में खेत की रखवाली कर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कलेक्टरगंज निवासी नितिन (19) पुत्र मनीराम और अनिल (18) पुत्र यादराम सोमवार की रात कलान क्षेत्र के पेड़ारा उत्तर गांव में स्थित अपने खेत की रखवाली के लिए गए थे। दोनों ने रात भर खेत पर समय बिताया और मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरफरा गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर तक दोनों सड़क पर ही पड़े रहे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.