शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- कलान ब्लाक के ग्राम इकौना शिवपुरी स्थित विद्यालय में आयोजित मंडलीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। विधायक वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...