शाहजहांपुर, दिसम्बर 1 -- कलान में शनिवार को थाना परिसर में एसपी राजेश द्विवेदी ने शिशु गृह का भव्य उद्घाटन किया गया।एसपी को सलामी दी गई। एसपी ने बताया कि शिशु गृह विशेष रूप से ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने हेतु स्थापित किया गया है। स्टाफ को निर्देशित किया गया कि शिशु गृह को पूरी संवेदनशीलता, सफाई और सुरक्षा के उच्च मानकों के साथ संचालित किया जाए।बच्चों की देखरेख और महिलाओं की सुविधा हमारी प्राथमिकता है।छोटे बच्चों को टॉफियां और चॉकलेट बांटी।इस अवसर पर एएसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे, सीओ अजय कुमार राय, सीओ तिलहर ज्योति यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.