शाहजहांपुर, मई 26 -- कलान,संवाददाता। कलान पावर हाउस में सुबह इनकमिंग ट्राली में धमाका हो गया। नगर से लेकर आधे इलाके की बिजली ठप हो गई। टीम को ट्राली की मरम्मत करने में शाम लग गई। भीषण गर्मी से बिजली गुल होने से उपभोक्ता व्याकुल हो गए। रविवार सुबह आठ बजे मिर्जापुर फीडर की इनकमिंग ट्राली में जोरदार धमाका हुआ। धमाके से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अचानक टाउन व मिर्जापुर फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियाें ने शाहजहांपुर से टीम भेजी। टीम ने बताया कि इनकमिंग ट्राली का वैक्यूम फट गया। दूसरे पावर हाउस से वैक्यूम मंगवाया गया। इसके बाद शाम को सप्लाई बहाल हो सकी। दिन की सप्लाई ठप रहने नगर के लोग पानी को तरस गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.