सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- कादीपुर, संवाददाता। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन कलान की टीम ने 15 ओवर में 119 रन बनाए। वाराणसी की टीम ने लक्ष्य पीछा करते हुए 108 रन बनाया। इस प्रकार कलान की टीम 11 रन से विजई हुई। दूसरा मैच देवरिया और झांसी के बीच खेला गया। जिसमें देवरिया की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 120 रन बनाया। झांसी की टीम ने 11.4 ओवर में लक्ष्य पूरा करते हुए पांच विकेट से मैच अपने नाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...