जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कलानौर मांझी टोला में छापेमारी की। छापेमारी में 25 लीटर शराब बरामद हुई। जिसमें विनय मांझी के घर से 15 लीटर और सुदामा मांझी के घर से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस को देखते ही दोनों घर के लोग भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शराब बनाकर बेचने का धंधा करते थे। दोनों पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...