छपरा, फरवरी 2 -- डॉ अज्म का काव्य संग्रह 'पेंसिल के निशां' का हुआ लोकार्पण विद्वानों की समालोचना के साथ हुआ कवि सम्मेलन व मुशायरा छपरा, हमारे प्रतिनिधि। गीतकार डॉ मोअज्जम अज्म के द्वितीय काव्य संग्रह 'पेंसिल के निशां' का लोकार्पण करीमचक में किया गया। जयप्रकाश विश्विद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो मजहर किबरिया ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ मोअज्जम ने अपने संग्रह में जो हौसला दिखाया है, उससे निराश हृदयों को प्रसन्नता मिलेगी। जिले की साहित्यक धरोहर में इजाफा होगा। नई पीढ़ी और कवि स्तरीय रचनाशीलता की ओर आकर्षित होंगे। प्रो अब्दुस्सलाम अंसारी ने कहा कि डॉ मोअज्जम राज्य, देश और फिल्म जगत में अपनी रचना धर्मिता से छपरा का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी रचनाओं में कलात्मक और बौद्धिक तत्व के साथ आधुनिकता और आशा का संदेश है। चिकित्सक डॉ मुश्ताक अहमद ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.