जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- जमशेदपुर। झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के पदाधिकारीयों ने आज पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के रांची स्थित आवास में आयोजित बैठक में भाग लिया। इस बैठक में संस्था के केंद्रीय कमिटी एवं राज्य के अन्य जिला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के अध्यक्षता में एक बैठक की। इस बैठक में संस्था की स्थापना, गतिविधि, पंजीकरण और सशक्त करने की रणनीति तय की गई। बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला से केंद्रीय कैबिनेट कमेटी के महासचिव दशरथ हांसदा एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के अध्यक्ष राखाल सोरेन, महासचिव बापी मुर्मू, सचिव राज पूर्ति, सह सचिव हिसी उर्वशी टुडू और मीडिया प्रभारी साहिल हांसदा शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...