गुड़गांव, फरवरी 16 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-17ए के ब्लिस प्रीमियर में रविवार देर शाम शिव स्तुति संगीत संध्या का आयोजन हुआ। इसमें शिव महिमा के गीतों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। कलाकारों ने गीत एवं नृत्य के माध्यम से परमात्मा शिव से जुड़े आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पार्श्व गायक पंडित ब्रजेश मिश्रा व ओआरसी के गायक चांद बजाज ने अपने सुमधुर स्वरों से शिव स्तुति के गीत प्रस्तुत किए। प्रसिद्ध नृत्य कलाकार डॉ. दीपक अरोड़ा, डॉ. शुभ्रा एवं उनके शिष्यों द्वारा शिव महिमा के गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी गई। ओआरसी की निदेशिका आशा ने कहा कि शिवरात्रि पर जागरण का वास्तविक अर्थ आत्म चेतना की जागृति से है। व्रत का भाव जीवन में बुराइयों और नेगेटिविटी से मुक्त होने का दृढ़ संकल्प करने से है। एक दिन के लिए शरीर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.