काशीपुर, फरवरी 16 -- काशीपुर। सुर और ताल की ओर से पहला शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम अद्वैत का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने बांसुरी और तबले पर शानदार प्रस्तुति दी। शनिवार की देर शाम गिरीताल रोड में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रहे एडवोकेट संदीप सहगल ने किया। मुख्य कलाकार सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक रजत प्रसन्ना एवं उत्कृष्ट तबला वादक सचिन शर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी। कलाकार रचना शर्मा ने तीन ताल में तबला सोलो की प्रस्तुति दी। इसमें मेघा शर्मा ने लहरे पर साथ दिया। दूसरे भाग में प्रज्ञा भटनागर ने राग बागेश्री में विलंबित व मध्यलय ख्याल की प्रस्तुति दी। इसमें हारमोनियम पर कुलदीप, तबले पर राहुल राय, तानपुरे पर रिया गोले व रागिनी भट्ट ने साथ दिया। संचालन मेघा शर्मा, कुलदीप सिंह ने किया। यहां संस्था संस्थापक संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.