उन्नाव, फरवरी 10 -- परियर(उन्नाव), संवाददाता। बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सात दिवसीय कृष्णलीला, रामलीला व शिवलीला के पहले दिन वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की झांकी पेश की। कलाकारों ने श्रीकृष्ण जन्म की लीला के साथ रासलीला का मंचन शुरू किया। इस मौके पर बलखंडेश्वर महादेव सेवा समिति अध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पंकज गुप्ता, मालिक अवस्थी, विपिन अवस्थी, देवी प्रसाद, सुरेश, रामशंकर, संदीप, प्रदीप, लल्लन, शिवम, प्रकाश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...