प्रयागराज, सितम्बर 30 -- इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद मिडटाउन की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण के निर्देशन में कलाकारों ने ड्रग्स को ना कहें नाटक के माध्यम से लोगों को नशा मुक्त के प्रति जागरूक किया। क्लब की ओर से बोट क्लब के खिलाड़ियों को पीवीआर में जॉली एलएलबी-2 फिल्म दिखाई गयी। अध्यक्ष विनती अग्रवाल, सचिव आंचल साह, मधु गुप्ता, शालिनी तलवार, शिवानी अग्रवाल, मनीषा गुप्ता गौरी अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, क्लब आईएसओ सौनिया हांडा, क्लब संपादक निधि अग्रहरि, नूपुर अग्रवाल मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.