चक्रधरपुर, फरवरी 20 -- सोनुवा। सोनुवा के विभिन्न गांवों में शिवरात्रि के अवसर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरुवार सुबह सम्पन्न हो गया। बेगुना गांव में दो दिवसीय ओड़िया नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ओडिश के बालेश्वर से आये गोल्डी अपेरा कलाकर ने सामाजिक ओड़िया नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं, निश्चिंतपुर गांव में शिवरात्रि के मौके पर दो तीन दिवसीय छऊ नृत्य व झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर झारखंड के इस सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखने का प्रयास किया। मौके पर नागेश्वर प्रधान, फिरोज प्रधान, पांडू प्रमाणिक, राजेश प्रधान के अलाव चन्द्रशेखर महतो, संजीद महतो, निरज, शिव शंकर आदि आयोजन समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...