नोएडा, जनवरी 1 -- दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के आटा फतेहपुर गांव में नववर्ष के अवसर पर किसान एकता महासंघ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम रागिनी महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा गाए गए लोक गीतों पर श्रोता झूम उठे। गांव में रज्जाक ठेकेदार के आवास पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के सानिध्य में नया साल उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम रागिनी महोत्सव में बेगराज महाशय की टीम के लोक कलाकारों द्वारा रागनी और नृत्यकला की अनेक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे सभी किसान पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...