लखनऊ, फरवरी 18 -- रंग संगम संस्था द्वारा बौद्ध शोध संस्थान में नाटक 'फनकार' का प्रभावी मंचन किया गया। स्वाति श्रीवास्तव लिखित और शुभम पाण्डेय निर्देशित यह नाटक कलाकारों की उपेक्षा और सरकारी आश्वासनों के बीच उनके संघर्ष को दर्शाता है। शक्ति मिश्रा 'घायल', गिरिराज श्रीवास्तव और विपिन कुमार ने अपने जीवंत अभिनय से लुप्त होती कला और कलाकारों की पीड़ा को बखूबी उजागर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...