पटना, जुलाई 3 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कलाकारों को मासिक पेंशन के लिए राशि स्वीकृत कर दी गयी है। हमलोग राज्य की कला एवं संस्कृति को जीवंत रखने वाले कलाकारों के सम्मान एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। गुरुवार को उन्होंने एक्स पर यह जानकारी दी। अपने एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य के वरिष्ठ एवं आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को मासिक पेंशन प्रदान किए जाने के लिए मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना को कैबिनेट से मंजूरी प्रदान कर राशि स्वीकृत कर दी गई है। सीएम ने आगे लिखा कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रखने में निरंतर योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं आजीविका संकट से जूझ रहे उत्कृष्ट कलाकारों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी। इससे कलाकारों का उत्साहवर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.