मधेपुरा, फरवरी 18 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता कला एवं संंस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से वसंत महोत्सव में शामिल कलाकारों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने कार्यालय कक्ष में कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने कहा कि वसंत महोत्सव का उद्देश्य बच्चों में कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाना है। इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। साथ ही बेहतर प्रशिक्षकों द्वारा मिले प्रशिक्षण के बाद वह अपनी कला को और अधित निखार सकते हैं। मौके पर प्रशिक्षक सुनीत साना, अमित कुमार अंशु, मिथुन कुमार गुप्ता, अमित आनंद, सुरेश कुमार शशि एवं कुमार लाल दास का भी आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षक सुनीत साना ने बताया कि 10 से 21 जनवरी तक बीएन मंडल स्टेडिय...