रांची, अप्रैल 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। जम्मू-कश्मीर पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को राजधानी के कलाकारों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रविवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत सरकार से देश से आतंकवाद का समूल नाश करने की मांग की। भारत के भीतर छुपे आतंकियों व अनधिकृत रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तत्काल भारतीय न्याय प्रक्रिया के अंतर्गत दंडित करने की भी मांग की। श्रद्धांजलि देनेवालों में डॉ अनिकेत, डॉ सुशील अंकन, कुमकुम गौड़, डॉ कमल बोस, मधुरेश चंद्र, सूरज खन्ना, विनोद जायसवाल, नरेश प्रसाद, मिथिलेश पाठक, विश्वनाथ प्रसाद, मीना सिंह, सतनाम सलूजा, मंदिरा सहित अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.