लखनऊ, दिसम्बर 21 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता केजीएमयू के डॉक्टरों ने हड्डी के कैंसर रोगी की कलाई में कीमोथेरेपी देकर हाथ बचाने में कामयाबी हासिल की है। इस तकनीक को कीमोएंबोलाइजेशन कहते हैं। केजीएमयू में रेडियोडाग्यनोसिस विभाग के प्रमुख डॉ. अनित परिहार ने बताया कि 18 वर्षीय युवक कंधे में हड्डी कैंसर से पीड़ित था। यह ट्यूमर कंधे के जोड़ तक फैल गया था। ऑपरेशन आखिरी विकल्प बचा था, लेकिन इसमें अधिक रक्तस्राव व हाथ के कमजोर होने का खतरा था। मेडिकल आंकोलॉजी विभाग की डॉ. ईशा जफा की सलाह पर डॉ. सौरभ कुमार ने रोगी की कलाई में कैथेटर डालकर कीमोथेरेपी दी। इसमें ट्यूमर को रक्त आपूर्ति करने वाली धमनियों में सीधे कीमोथेरेपी दवा दी। फिर ट्यूमर को खून आपूर्ति बंद की। डॉ. अनित परिहार ने बताया कि इस तकनीक से शरीर के दूसरे अंगों पर दुष्प्रभाव कम होते हैं। ऑप...