प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के छात्र गतिविधि केंद्र की ओर से आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक एवं तकनीकी महोत्सव 'कलरव-अविष्कार 2025' के छठवें दिन शुक्रवार को रचनात्मकता, कला, फैशन, नृत्य और संगीत का रंगारंग संगम दिखाई दिया। दिन की शुरुआत आकर्षक रंगसाजी कार्यक्रम से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने चेहरे को इंद्रधनुषी रंगों से सजाकर अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके बाद रंगमंच की ओर से प्रस्तुत नाटक और नुक्कड़ ने सामाजिक मुद्दों पर प्रभावी संदेश देते हुए दर्शकों को भावुक भी किया और जागरूक भी। संस्थान के आधिकारिक फैशन शो स्पंदन ने पूरे सभागार में उत्साह और ऊर्जा भर दी। रैम्प पर प्रतिभागियों के आत्मविश्वास भरे कदम और मनमोहक संगीत ने माहौल को और भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.