वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू के वार्षिक अंतर-संकाय युवा सांस्कृतिक महोत्सव स्पंदन-2026 के तीसरे दिन सोमवार को कला, चेतना और सृजनशीलता का अनूठा संगम दिखा। विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थलों पर नाट्य अभिव्यक्ति, सृजनात्मकता और सामाजिक चेतना पर केंद्रित विविध आयोजन हुए। शताब्दी भवन में 'एक्सप्रेशन' प्रतियोगिता में 11 प्रस्तुतियां पांच पूर्व निर्धारित विषयों पर हुई। ये विषय 'नीम हकीम खतरा-ए-जान', 'वसुधैव कुटुंबकम्', .मोबाइल की लत', 'जब जागो तभी सवेरा' तथा 'जल ही जीवन है' रहे। केएन.उडुप्पा सभागार में माइम प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम ने चार से पांच मिनट की मूक प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता भवन में आयोजित लघु नाटक प्रतियोगिता तृतीय दिवस का प्रमुख आकर्षण रहा। सामाजिक विज्ञान संकाय ने 'भ्रष्टाचार' विषय...