बदायूं, फरवरी 16 -- कछला, संवाददाता। पारिवारिक कलह से परेशान एक किशोरी ने आत्महत्या के इरादे से कछला गंगा पुल से छलांग लगा दी। गंगा घाट पर मौजूद नाविक और नगर पंचायत के गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को बुलाकर किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया। मामला उझानी कोतवाली के कछला गंगा घाट का है। यहां बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा की रहने वाली किशोरी पारिवारिक विवाद से परेशान होकर घर से निकल गई और कछला गंगा घाट पहुंच गई। वहां उसने आत्महत्या करने के इरादे से कछला पुल के ऊपर से गंगा में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद नाविकों और नगर पंचायत के गोताखोरों ने किशोरी को छलांग लगाते देख तुरंत गंगा में उतरकर उसे पकड़ लिया और कुछ ही देर में सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.