प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। घरेलू कलह के चलते शौहर से नाराज होकर एक महिला रविवार अपराह्न रेल लाइन पर आत्महत्या करने पहुंच गई। करीब मौजूद एक युवक ने उसे बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। रानीगंज थाना क्षेत्र के थाहीपुर गांव निवासी एक युवक की पत्नी रविवार को घर में विवाद के बाद नाराज होकर दो साल के बच्चे को साथ लेकर बाहर निकल पड़ी। रानीगंज रेलवे फाटक के बगल रुककर ट्रेन का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर बाद मालगाड़ी आने के लिए रेलवे फाटक बंद हो गया। लखनऊ से वाराणसी जा रही मालगाड़ी आते देख वह बच्चे को रेलवे ट्रैक के किनारे छोड़कर ट्रेन के सामने जाने लगी। केबिन के पास मौजूद पचरास गांव निवासी सनी पांडेय उसे बच्चे को छोड़कर जाते देख दौड़ पड़ा। उसने महिला को ट्रेन के सामने कूदने से पहले ही पकड़कर घसीट लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.