हजारीबाग, मई 16 -- चौपारण, प्रतिनिधि। रामपुर पंचायत के एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजदेव यादव (26 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी शादी दो वर्ष पहले सेलहारा खुर्द में हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार, राजदेव अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बीते पांच दिन पूर्व भी पति पत्नी की बीच झगड़ा हुआ। पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। पत्नी के चले जाने से आहत राजदेव ने बीती रात जहर खा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी और उनके एक मासूम बेटे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इधर शुक्रवार को मृतक का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.