देहरादून, मार्च 18 -- देहरादून। राज्य के कलस्टर स्कूलों में प़ढ़ने वाले आने वाले छात्रों के लिए परिवहन की सुविधा का शुभारंभ हो गया। इसकी शुरूआत उत्तरकाशी से हुई है। मंगलवार सुबह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय से उत्तरकाशी के 15 कलस्टर स्कूलों के लिए 15 बसों के काफिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। राज्य के स्कूलों में सभी आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराया जा रहा है। स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें स्कूल आवाजाही में आसानी होगी। उनका समय भी बचेगा। नवाचार से बच्चों को पठन-पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है। मालूम हो कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.