मधुबनी, सितम्बर 22 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। कलश स्थापन के साथ सोमवार को दस दिवसीय शारदीय नवरात्र शुरू हो गया। सुबह में देवी मंदिरों एवं घरों में लोगों ने विधि विधान से कलश स्थापन किया। शहर के गिलेशन बाजार, भौआड़ा पुरानी दुर्गा मंदिर, कोतवाली चौक, गोशाला चौक, सप्ता आर के कालेज गेट, गंगासागर काली मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा शुरू हो गई। शहर से गांव तक दुर्गा सप्तशती के पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया है। कई जगहों पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता मंत्र से देवालय गूंजने लगा है। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई। स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के पुजारी पंडित पंकज झा शास्त्री ने बताया कि माता शैलपुत्री की "वैज्ञानिकता" धार्मिक कथाओं और प्रतीकों में निहित है, वे पर्वतराज हिमालय की पुत्री थीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.