चतरा, फरवरी 19 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के इचाक गांव में गुरुवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा देवी मंडप से गाजेबाजे के साथ निकाली गई। जो संपूर्ण गांव कर भ्रमण करते हुए मुहाने नदी पहुंचा। जहां यज्ञाचार्य संटू कृष्ण शास्त्री द्वारा मंत्रों उच्चारण के साथ कलश में जल भरवारा। तत्पश्चात जल यात्रा पुन: यज्ञ मंडप पहुंची। जहां विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ कलश की स्थापना किया गया। जल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव, बोल बम, जय माता दी सहित अन्य भक्ति नार लग रहे थे।जल यात्रा में करीब 301 महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मौके पर यज्ञ के प्रधान पुजारी दामोदर सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, वसंत कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, ब...