गढ़वा, सितम्बर 23 -- धुरकी। मां दुर्गा की उपासना का महा पर्व शारदीय नवरात्र कलश स्थापना के साथ ही सोमवार से शुरू हो गया। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कर लोगों ने सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र की उत्साह देखते ही बन रही है। प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न नदियों से श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा पंडाल, मंदिर व घरों में स्थापना की। पूरा इलाका या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता..समेत अन्य मंत्रों व श्लोकों से पूरे वातावरण भक्ति का वातावरण कायम हो गया है। प्रखंड मुख्यालय में अखंड जय भारत क्लब संघ धुरकी, करवा पहाड़ जय मां दुर्गा युवा क्लब, टाटीदीरी जय मां भवानी दुर्गा पूजा समिति सहित अन्य लोगों पर कलश यात्रा निकाली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.