सिमडेगा, मार्च 26 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाड़ों नावमील स्थित नव निर्मित हनुमान मंदिर का उद्घाटन कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा में 501 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा कोयल नदी से वैदिक मंत्रोच्च्रण के साथ जल भरकर महिलाएं हनुमान मंदिर पहुंची जहां विधिपूर्वक कलश स्थापित की गई इसके बाद नवनिर्मित मूर्ति का अधिवास कराया गया। जहां पुरोहितों द्वारा कलश स्थापना के बाद मूर्ति पूजन की गई। वहीं 27 मार्च से अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। 28 मार्च को भंडारा एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम में यजमान की भूमिका दामोदर सिंह सपत्निक निभाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.