सिमडेगा, फरवरी 16 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गिरदा गांव में 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रारंभ हुआ। मौके पर श्रद्धालुओं ने देव नदी से पवित्र जल लेकर शिव मंदिर गिरदा तक भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में हरि नाम संकीर्तन और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जिसके साथ ही अखंड हरी कीर्तन का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह कीर्तन 24 घंटे तक लगातार चलता रहेगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारा बनाए रखना है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। पूरे क्षेत्र में उत्सव और आस्था का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्ता...