सिमडेगा, मार्च 8 -- बानो, प्रतिनिधि। शिव शक्ति महिला समिति लचरागढ़ की अगुवाई में चार दिनी अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। अखंड हरि कीर्तन से पूर्व 551 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली जहां वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातारवरण गुंजायमान रहा। इसके बाद महिलाएं शिव मंदिर पहुंची जहां कलश स्थापित किया गया। शनिवार को अधिवास व नामकरण के साथ अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव आरंभ किया जायेगा। रविवार को भी अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम होगा। वहीं सोमवार को पुर्णाहुति व नगर भ्रमण भंडारा कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। पुरोहित सह मुख्य पुजारी प्रदीप पंडा, प्रमोद पंडा, भरतु दुबे, पुजारी रंजित पंडा, मदन पंडा, शामिल है। यजमान की भूमिका में गजेन्द्र साहू सपत्निक शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संजय साहू, अजय साहू, अजय साहू, सुरेश द्विवेदी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.