भागलपुर, जून 27 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिच्छो स्थित दुर्गा मंदिर में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कर गुप्त नवरात्र की विधिवत शुरुआत हुई। मंदिर के पंडित शरत चंद्र मिश्र ने कलश स्थापना के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि वर्ष में चार नवरात्र मनाए जाते हैं, जिनमें चैत्र और आश्विन माह के नवरात्र अधिकांश जगहों पर किया जाता है। जबकि आषाढ़ और माघ महीने में गुप्त नवरात्र का आयोजन होता है। इन नवरात्रों में साधक मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की गुप्त साधना करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...