लखीसराय, फरवरी 26 -- चानन, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले संग्रामपुर शिव मंदिर के निकट सुख, शांति व समृद्धि को लेकर 24 घंटे का अखंड रामधुनी मंगलवार दोपहर बाद से शुरू हुई। रामधुनी यज्ञ के पूर्व 108 कन्या व महिलाओं से सजी कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा यज्ञ मंडप से कुराव, बसुआचक होते हुए भलूई घाट स्थित किउल नदी पहुंचा, जहां विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार कर जल भरा गया। जल भरने के बाद मननपुर बाजार होते हुए, संग्रामपुर यज्ञ मंडप पहुंचा। गांव से मंदिर परिसर तक करीब पांच किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा श्रद्धालुओं ने तय की। शोभा यात्रा में लोगों ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उत्साह व भक्ति की बयार में उम्र की सारी सीमाएं टूट गई। कलश शोभा यात्रा में बरती सीता देवी, विपिन मंडल, अशोक महतो, शंकर महतो, सियाराम मंडल, सुनील महतो, स...